top of page

घर के वास्तु दोष से छुटकारा दिलाती हैं ये 5 चीजें, कभी नहीं आती धन की कमी



कई बार घर में वास्तु दोष होने की वजह से भी मन अशांत रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि घर की चीजों का रखरखाव भी कहीं ना कहीं वास्तु से ही जुड़ा हुआ होता है। वहीं कुछ लोग धन को लेकर भी परेशान रहते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसकी वजह घर का वास्तु दोष हो सकता है। अगर आप घर के वास्तु दोष से छुटकारा पाना चाहते हैं और धन संबंधी परेशानियों से निजात चाहते हैं तो वास्तु के अनुसार घर में इन चीजों का रखना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। जानें वो कौन सी 5 चीजें हैं जिन्हें घर में लाने से ना केवल घर का वास्तु दोष दूर होगा बल्कि घर हमेशा धन धान्य से भरा रहेगा।


*कुबेर और लक्ष्मी जी तस्वीर*

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो उसे दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर लक्ष्मी कुबेर की मूर्ति जरूर लगाएं।


*धातु का बना कछुआ*


वास्तु के अनुसार घर में धातु के बने कछुए या फिर मछली को रखना शुभ माना जाता है। इन्हें रखने से घर की सभी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।


*क्रिस्टल का पिरामिड*


वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रिस्टल का पिरामिड भी घर में पैसों की बरकत करता है। इस पिरामिड को घर के उस हिस्से में रखें जहां पर परिवार के सदस्यों का सबसे ज्यादा उठना बैठना होता है।


*मिट्टी का घड़ा*



वास्तु के अनुसार पानी से भरी सुराही घर में जरूर रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है। अगर आपको सुराही नहीं मिल रही तो घर में मिट्टी का छोटा सा घड़ा रख लें। इस बात का ध्यान रखें कि उसका पानी खत्म ना हो। अगर हो जाए तो उसे तुरंत भर दें। इस घड़े या फिर सुराही को घर के उत्तर दक्षिण हिस्से में ही रखें।

Comentarios


SHINOVATE OPC PVT. LTD.

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2020 by Bharat 24. Proudly created with Wix.com

bottom of page