top of page

गोरखपुर में लगेगा यूपी का सबसे ऊंचा तिरंगा, सीएम योगी आदित्‍यनाथ करेंगे उद्घाटन




रामगढ़ताल के किनारे जल्द ही प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा लहराएगा और जिले का गौरव पूरे प्रदेश में बढ़ाएगा। तिरंगा लगाने की सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं और गोरखपुर महोत्सव के समापन अवसर पर उपस्थित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 जनवरी को तिरंगे का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही जेट्टी के प्रवेश द्वार एवं पैडलेगंज में बने बुद्ध प्रवेश द्वार का लोकार्पण भी उसी दिन मुख्यमंत्री के हाथों होगा। युवा उद्योगपति अमर तुलस्यान ने देश के कई जिलों में ऊंचा तिरंगा फहरता देख गोरखपुर में भी ऐसा तिरंगा लगाने की योजना बनायी।


2017 से हो रही है तैयारी


दिसंबर 2017 में जिला प्रशासन से अनुमति लेकर अपनी योजना को अमलीजामा पहनाने का काम शुरू कर दिया।

अलग-अलग विभागों से अनुमति लेते हुए झंडा लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। अबतक प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा गाजियाबाद के मुखर्जी पार्क में जिसकी ऊंचाई 211 फीट है। गोरखपुर में इससे 35 फीट ऊंचा यानी 246 फीट ऊंचा तिरंगा फहराने पर सहमति बनी। तिरंगे का क्षेत्रफल 540 वर्ग फीट होगा। बीच में नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल (एनजीटी) की ओर से किसी प्रकार के रोक का हवाला देते हुए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने यहां तिरंगा लगाने की अनुमति नहीं दी थी लेकिन कुछ महीने बाद इसके लिए अनुमति ले ली गई। अनुमति मिलने के बाद यहां पोल खड़ा कर दिया गया। अब जल्द रामगढ़ताल के किनारे प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहरने लगेगा। इसे 15 किलोमीटर की परिधि से देखा जा सकेगा।

Comments


SHINOVATE OPC PVT. LTD.

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2020 by Bharat 24. Proudly created with Wix.com

bottom of page