कौन बनेगा करोड़पति का नया सीजन शुरू, जानिए कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
- bharat 24
- May 12, 2021
- 1 min read
टीवी के सबसे मशहूर शो में से एक केबीसी (KBC) के नए सीजन का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है। मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh bachchan) ने कोरोना वायरस महामारी के बीच तमाम उचित एहतियातों के साथ मशहूर टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) की शूटिंग शुरू कर दी है।
इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। जानिए कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन?
कौन बनेगा करोड़पति अपने नए अंदाज में सामने आ रहा है। इसका वीडियो शेयर किया गया है। इसमें अमिताभ बच्चन ने लोगों को एक सवाल दिया है। जो भी इस सवाल का सही जवाब, सही समय पर देगा उसका रजिस्ट्रेशन होगा। वीडियो की शुरुआत कौन बनेगा करोड़पति के म्यूजिक के साथ होता है और इसके बाद लोगों को एक सवाल दिया जाता है।
ये सवाल है- 'किनकी जयंती के सम्मान में 23 जनवरी को भारत सरकार ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है?' शो के नियम के अनुसार इसके चार ऑप्शन होते हैं A. शहीद भगत सिंह B. नेताजी सुभाष चंद्र बोस C. चंद्रशेखर आजाद D. मंगल पांडे। सही जवाब देने वालों में से जो जल्दी और सही जवाब देगा उसको मौका दिया जाएगा।
अमिताभ बच्चन का ये शो सदाबहार शो है। हर साल इसे लाखों लोगों का प्यार मिलता है और देश के कोने-कोने से लोग इसमें हिस्सा लेने के लिए आते हैं। साथ लोग इसे पूरे परिवार के साथ बैठकर देखते हैं। इस शो की शुरुआत साल 2000 में हुई थी और अब 2021 चल रहा है।
Comments