top of page

college admission में उम्र की सीमा खत्म! अब कभी ले सकते हैं दाखिला, जानिए कैसे


college admission में अब उम्र की सीमा खत्म कर दी गई है जिसके चलते अब कभी दाखि​ला लिया जा सकता है। यह फैसला मध्यप्रदेश सरकार ने यूनिवर्सिटी-कॉलेज एडमिशन के लिए लिया है। मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में दिशानिर्देश जारी कर दिये हैं। एमपी हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने 2021 के लिए कॉलेज एडमिशन गाइडलाइन जारी की है। इसमें मध्यप्रदेश के सरकारी, अनुदान प्राप्त और निजी कॉलेजों के अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्ट ग्रेजुएट (PG) एडमिशन के लिए नये नियम बताये गये हैं। विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, मौजूदा सत्र यानी 2021-22 से कॉलेज एडमिशन के लिए अधिकतम उम्र सीमा की बाध्यता खत्म कर दी गई है।यानी अब राज्य के कॉलेजों में यूजी-पीजी एडमिशन (रेगुलर) के लिए कोई अधिकतम उम्र सीमा नहीं होगी। आप कभी भी, किसी भी उम्र में एडमिशन ले सकते हैं। पहले यहां यूजी (ग्रेजुएशन) एडमिशन के लिए अधिकतम उम्र 21 साल और पीजी के लिए अधिकतम 28 साल थी। कब से शुरू होंगे एडमिशन मध्यप्रदेश के सरकारी और निजी कॉलेजों में यूजी-पीजी सभी कोर्सेज़ के लिए एडमिशन की प्रक्रिया 01 अगस्त 2021 से शुरू हो रही है। आपको इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। एक उम्मीदवार अधिकतम 7 कॉलेजों का विकल्प चुन सकता है। मध्यप्रदेश पीजी एडमिशन 2021 अगर आप पीजी कोर्स के लिए अप्लाई कर रहे हैं, लेकिन आपका ग्रेजुएशन का फाइनल रिजल्ट अभी नहीं आया है, तो भी आप रजिस्टर कर सकते हैं। लेकिन आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते समय अपने ग्रेजुएशन के फर्स्ट और सेकंड ईयर के मार्क्स का औसत भरना होगा। अगर आपने सेमेस्टर सिस्टम से पढ़ाई की है, तो पहले से 5वें सेमेस्टर तक के कुल मार्क्स का प्रतिशत भरना होगा।

Comments


SHINOVATE OPC PVT. LTD.

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2020 by Bharat 24. Proudly created with Wix.com

bottom of page