फ़र्ज़ी दस्तावेजों पर भारत में बसे दो रोहिंग्या गिरफ्तार, एटीएस ने अलीगढ़ से गिरफ्तार
- bharat 24
- Jun 18, 2021
- 1 min read

फ़र्ज़ी दस्तावेजों पर भारत में बसे दो रोहिंग्याओं को यूपी एटीएस ने अलीगढ़ से गिरफ्तार किया है। यूपी एटीएस रफ़ीक और आमीन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से यूनाइटेड नेशंस का कार्ड बरामद हुआ है. आरोपियों से 6 सोने के बिस्कुट भी बरामद हुए हैं।
एटीएस को सोने की तस्करी से जुड़े होने का शक है. दोनों आरोपी म्यांमार के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों को अलीगढ़ के मकदूम नगर से गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
पुलिस ने फिलहाल शुरुआती पूछताछ में आरोपियों से पूछा कि सीमा पार कराने में देश के कौन-कौन से लोगों ने सहयोग दिया। इसके अलावा, अलीगढ़ तक किसकी मदद से पहुंचे?, किसकी मदद से भारत के जाली दस्तावेज बनवाने वाले थे? सोने की तस्करी के अलावा, और कौन-कौन से आपराधिक कृत्यों में शामिल थे? कौन-कौन से साथी अभी उत्तर प्रदेश/भारत में रह रहे हैं? ये कुछ सवाल हैं, जो पुलिस ने आरोपियों से पूछे हैं।
Comments