सर्दियों में घूमने के लिए भारत में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल
- bharat 24

- Jan 17, 2021
- 3 min read
1. औली – #Auli
औली उत्तराखंड का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो देश भर से पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। औली समुद्र तल से 2800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और सर्दियों के मौसम में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। औली अपने अपने ओक-धार ढलानों और शंकुधारी जंगलों के लिए काफी प्रसिद्ध है।
औली की यात्रा करने वाले पर्यटक नंदादेवी, मन पर्वत और कामत पर्वत श्रृंखलाओं के अद्भुत दृश्यों को देख सकते हैं। सर्दियों में औली का मौसम काफी अच्छा होता है, इस मौसम में पर्यटक औली में स्कीइंग का मजा भी ले सकते हैं।
2. शिमला – #Shimla
अगर आप सर्दियों के मौसम में किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना रहे हैं तो हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से अच्छी जगह और कोई नहीं हो सकती। शिमला उत्तर भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन है और अपने विभिन्न पर्यटन स्थलों के लिए काफी प्रसिद्ध है। शिमला समुद्र तल से 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित देश के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। शिमला के ऐतिहासिक मंदिरों के साथ-साथ यहां की औपनिवेशिक शैली की इमारतें देश के अलावा दुनिया भर के पर्यटकों को अपने आकर्षण आनंदित कर देती हैं।
आपको बता दें कि वैसे तो शिमला में साल भर सुहावना मौसम होता है इसलिए शिमला जाने की योजना बनाने वाले लोग किसी भी मौसम में शिमला की यात्रा कर सकते हैं। लेकिन बता दें कि सर्दियों और बसंत का मौसम शिमला की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।
3. ऋषिकेश – #Rishikesh
गंगा और चंद्रभागा के अभिसरण के साथ हिमालय की तलहटी में ऋषिकेश कई प्राचीन मंदिरों, लोकप्रिय कैफे, योग आश्रम और साहसिक खेलों जैसे आकर्षणों की वजह से पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। ऋषिकेश में वाइटवाटर राफ्टिंग उद्योग के बढ़ने और कैंपिंग और कैफे स्पॉट की संख्या बढ़ने के कारण, ऋषिकेश अलग-अलग जरूरतों वाले लोगों के लिए एक आदर्श पर्यटन स्थल बन चुका है। ऋषिकेश गंगा नदी के पवित्र तट पर स्थित है, यहाँ पर आध्यात्मिकता, योग, ध्यान और आयुर्वेद सिखाने वाले कई आश्रम हैं। पिछले कुछ सालों में ऋषिकेश को भारत में एडवेंचर स्पोर्ट्स के केंद्र के रूप में भी विकसित किया गया है, क्योंकि यहाँ व्हाइट वाटर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, फ्लाइंग फॉक्स, माउंटेन बाइकिंग आदि साहसिक खेल किये जाते हैं।
ऋषिकेश सर्दियों के मौसम में यात्रा करने के लिए एक आदर्श पर्यटन स्थल है क्योंकि 20 डिग्री और 6 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान के साथ ऋषिकेश की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने और रॉक क्लाइम्बिंग जैसी साहसिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए सर्दियों का मौसम सबसे अच्छा समय है। यहां पर जनवरी सबसे ठंडा महीना होने के साथ मौसम सुहावना होता है।
4. सिक्किम – #Sikkim
सिक्किम भारत का एक छोटा राज्य है और खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो अपने पौधों, जीवों, नदियों, पहाड़ों, झीलों और झरनों देश भर में प्रसिद्ध है। सिक्किम सर्दियों के मौसम में भारत में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। आपको बता दें कि सिक्किम का एक छोटा गाँव जूलुक सर्दियों के मौसम में बहुत ही शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है और एक जीवांत माहौल प्रदान करता है।
सिक्किम राज्य अपने आकर्षक सुन्दरता साधनों, भव्य पहाड़ों, सुंदर झरनों और कुछ अद्भुत परिदृश्यों की वजह से देशभर के पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। अगर एक प्रकृति प्रेमी हैं तो आपको सर्दियों के मौसम में सिक्किम की यात्रा जरुर करना चाहिए। इसके अलावा, यह दुर्लभ पर्यटन स्थल पवित्र कुपुप झील और नाग मंदिर के लिए भी प्रसिद्ध है जो सर्दियों में बर्फ से ढके होने पर स्वप्न जैसा दिखता है।
5. मसूरी – #Mussoorie
मसूरी उत्तराखंड का एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है और भारत में सर्दियों के मौसम में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। गढ़वाल हिमालय पर्वतमाला की तलहटी के बीच स्थित मसूरी क्वीन ऑफ हिल्स” के रूप में भी काफी फेमस है। मसूरी उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से 35 किमी की दूरी पर समुद्र तल से 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। मसूरी शिवालिक पर्वत और दून घाटी के अद्भुत दृश्य प्रदान करने के लिए प्रसिद्ध है और इसके यमुनोत्री और गंगोत्री के धार्मिक केंद्रों के प्रवेश द्वार के रूप में भी जाना जाता है।
अगर आप हनीमून मनाने जाना चाहते हैं या फिर खूबसूरत पहाड़ियों के साथ प्रकृति का आनंद लेना चाहते हैं तो मसूरी आपके लिए एक आदर्श जगह है। सर्दियों का मौसम मसूरी घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि इस दौरान पूरा शहर बर्फ की चादर में ढंका हुआ होता है। यहां पर रात में तापमान शून्य डिग्री तक गिर जाता है। हलांकि बर्फबारी के कारण मध्य दिसंबर से फरवरी तक सड़क अवरुद्ध हो जाती है। मसूरी में दिसंबर, जनवरी और फरवरी के काफी बर्फ गिरती है















Comments