सूरत में घर से भागा किशोर, कहा- ऑनलाइन क्लास में कुछ समझ नहीं आता, बाय-बाय
- bharat 24

- Jan 20, 2021
- 1 min read
कोविड 19 महामारी (Covid 19) के कारण समाज में कई चीजें बदल गईं. इस महामारी की वजह से स्कूल-कॉलेज बंद रहे, जिससे छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन क्लास (Online Class) से पढ़ाई करनी पड़ी. यह अभी भी जारी है. वहीं सूरत (Surat) में ऑनलाइन क्लासेज को लेकर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक किशोर घर से भाग गया. उसने अपने घर से भागने का कारण ऑनलाइन क्लास को बताया है. उसने घर पर छोड़े अपने एक पत्र में लिखा है- मुझे ऑनलाइन क्लासेज समझ नहीं आती, सॉरी बाय-बाय.
बेटे के ऐसे घर से भाग जाने के कारण परिवार सदमे में है. यहां के परिवार ने रांदेर पुलिस स्टेशन में जाकर बेटे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है.यह घटना योगेश आदराजन के साथ हुई है. वह विजयदेरी के पास गंगाजम के अपार्टमेंट में इंद्रवदन शाह के परिवार के साथ रहते हैं. योगेश शाह का 12 साल का बेटा सरल है. मंगलवार को दोपहर को सरल घर पर नहीं था. परिजनों ने खोजबीन की. लेकिन वह नहीं मिला. घर पर एक पत्र जरूर मिला था.
इस पत्र में सरल ने लिखा है कि मम्मी और डैडी मैंने आपको बहुत परेशान किया है और अब मैं दूर जा रहा हूं, मुझे ऑनलाइन क्लासेज समझ में नहीं आतीं, माफ करना, बाय बाय. इसके बाद परिवार चिंतित हो गया और उसकी खोज करने लगा.
इस बीच, अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई. उसमें वह एक साइकिल चलाते दिख रहा है. परिजनों ने रांदेर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है







Comments