top of page

सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने में बलिया का गौरव सिंह राजपूत हिरासत में




सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने में बलिया जिले के गड़वार क्षेत्र के युवक को हिरासत में ले लिया गया। लखनऊ के हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद यहां पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपित युवक से पूछताछ की गयी।

आरोप है कि रतसर (गड़वार) निवासी गौरव सिंह राजपूत ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी। लखनऊ में केस दर्ज होने के बाद पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने एसपी विपिन ताडा को मामले से अवगत कराया। एसपी के निर्देश पर गड़वार पुलिस ने रविवार को आरोपित गौरव को हिरासत में ले लिया। इसकी सूचना लखनऊ में पुलिस अधिकारियों को दे दी गयी है।कयास है कि लखनऊ से पुलिस टीम यहां आकर आरोपित को अभिरक्षा में लेगी। एसपी ने कहा कि सीएम को जान से मारने की धमकी देने में रतसर (गड़वार) निवासी गौरव सिंह राजपूत के खिलाफ हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई जायेगी। आरोप है कि 20 सितंबर, 2020 को गौरव ने फेसबुक पर अमिताभ बच्चन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। उसने इंटर तक शिक्षा ग्रहण की।

 
 
 

Comments


SHINOVATE OPC PVT. LTD.

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2020 by Bharat 24. Proudly created with Wix.com

bottom of page