top of page

शबनम को बड़ी राहत , राज्यपाल के पास दया याचिका लंबित होने से टल की फांसी



उत्तरप्रदेश में परिवार के 7 लोगों की हत्या की दोषी शबनम को एक बार फिर बड़ी राहत मिली है। जिससे शबनम की फांसी की तारीख आगे के लिये टाल दी गई है। दरअसल आज जिला जज की अदालत में अमरोहा में बावनखेड़ी हत्याकांड की दोषी शबनम की फांसी पर सुनवाई हुई। जिसमें शबनम के वकील ने अदालत को बताया कि राज्यपाल के पास दया याचिका दाखिल है। जिससे अदालत ने अपने फैसले को आगे के टाल दिया है।


बता दें कि ऐन मौके पर शबनम के वकील ने राज्यपाल के पास दया याचिका लगाकर फांसी की सजा को आगे के लिये बढ़ा दिया है।

दरअसल 2008 में शबनम प्रेमी सलीम के साथ मिलकर अपने परिवार के ही सात लोगों की हत्या कर दी। वहीं शबनम को तब गहरा झटका लगा जब सुप्रीम कोर्ट भी फांसी की सजा को बरकरार रखा। वहीं राष्ट्रपति ने भी शबनम की दया याचिका को खारिज कर दिया।


मालूम हो कि शबनम के प्रेमी भी नैनी जेल में बंद है। उसके दया याचिका पर फैसला आना बाकी है। उधर शबनम पिछले सप्ताह अपने बेटे से मिली तो काफी देर तक रोती रही। उन्होंने अपने बेटे को अच्छा इंसान बनने की नसीहत भी दी। शबनम ने रोते हुए कहा कि उन्हें न्याय की दरकार है। उन्होंने मांग की इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिये।

 
 
 

Comments


SHINOVATE OPC PVT. LTD.

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2020 by Bharat 24. Proudly created with Wix.com

bottom of page