top of page

शिवसेना ने साधा योगी सरकार पर निशाना : मंदिर में बच्चे को पानी पीने से मना करना यह कैसा रामराज्य ?




उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक मुसलमान बच्चे का हिंदुओं के मंदिर में पानी पीना और बाद में उसकी कथित पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इस पर आज शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। 

शिवसेना ने कहा कि ये कैसा रामराज्य है, जहां एक प्यासे मुसलमान बच्चे को पानी पीने से मना कर दिया गया, ऐसे मंदिर में भगवान का वास नहीं होना चाहिए। सामना में शिवसेना ने लिखा कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जो हुआ, वो दिल दहला देने वाला है। एक प्यासा बच्चा वहां के मंदिर में पानी पीने गया लेकिन दो लोग तभी वहां दौड़ते आ गए और उसकी पिटाई करने लगे। एक शख्स ने इसका वीडियो भी तैयार किया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सामना में आगे लिखा कि बच्चे का धर्म मुसलमान था, उसका गुनाह यह था कि वो प्यासा होने पर हिंदुओं के मंदिर में पानी पीने गया। मंदिर के बाहर बोर्ड लगा हुआ था कि मुसलमानों का प्रवेश नहीं। 


सामना में लिखा गया कि हम कौन-से हिंदू का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सहिष्णुता हमारे धर्म का सबसे बड़ा अलंकार है लेकिन जब ऐसी घटनाएं सामने आती हैं तो ये सब अलंकार नकली लगने लगते हैं। लव जिहाद के खिलाफ माहौल तैयार करना, गोमांस प्रकरण में हिंसाचार करना ये सब अब रोज की बातें हो गई हैं। 


झगड़ा पाकिस्तान ये या मुसलमान से ?


शिवसेना ने आगे पूछा कि हमारा झगड़ा किससे है, पाकिस्तान से या मुसलमानों से? हिंदू बनाम मुसलमान करके उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़े जा रहे हैं। ये महान देश के लिए अच्छे लक्षण नहीं हैं। मुखपत्र में कहा गया कि हमारे देश में गंगा के पानी को अमृत का दर्जा दिया गया है। 

Commentaires


SHINOVATE OPC PVT. LTD.

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2020 by Bharat 24. Proudly created with Wix.com

bottom of page