श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान की हुई शुरुआत
- bharat 24

- Jan 16, 2021
- 1 min read
गोरखपुर। अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर बनने वाले भव्य मंदिर के निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। तारामंडल कॉलोनी के निवासी और लेफ्टिनेंट रहे कृष्ण मुरारी ने एक लाख रुपये का चेक समर्पण स्वरूप प्रदान किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम हमारी आस्था के केंद्र हैं। उनकी जन्मस्थली पर बनने जा रहे श्रीराम मंदिर में सहयोग करके खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने अपने बेटे मिथिलेश, बेटी पिंकी और पूजा की मौजूदगी में अभियान के कार्यकर्ताओं को समर्पण राशि दी।
प्रांत प्रचारक सुभाष, प्रांत प्रचार प्रमुख उपेंद्र प्रसाद द्विवेदी व विभाग कार्यवाह आत्मा सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
बताया गया कि श्रीरामजन्मभूमि मंदिर समर्पण निधि के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व उसके सम-वैचारिक संगठन के लोग गोरक्ष प्रांत के 55 लाख परिवारों के घर जाकर उनसे राममंदिर निर्माण में सहभागिता करते हुए सहयोग की अपील करेंगे। शुक्रवार से इस अभियान की शुरुआत हुई है और यह अभियान 27 फरवरी तक चलेगा।





Comments