top of page

लाल सिंह चड्ढा: आमिर खान और उनकी टीम पर लगा प्रदूषण फैलाने का आरोप, लद्दाख में चल रही थी शूटिंग

Jul 12, 2021
1 min read


पिछले काफी दिनों से अभिनेता आमिर खान सुर्खियों में बने हुए हैं। अब आमिर अपनी आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर चर्चा में आ गए हैं। फिल्म की शूटिंग लद्दाख में चल रही है। जिसे लेकर वहां के लोगों ने आरोप लगाया है कि फिल्म की टीम लद्दाख में प्रदूषण फैला रही है। एक सोशल मीडिया यूजर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो में लद्दाख के वाखा गांव का नजारा दिख रहा है। इस वीडियो को देखकर पता चलता है कि ये गांव बुरी तरह से प्रदूषित किया गया है। वीडियो में गाड़ियों से होने वाला प्रदूषण, प्लास्टिक की बॉटलें, कचरा और अन्य सामान इधर- उधर फेंका गया है। https://twitter.com/nontsay/status/1413191255366922254?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1413191255366922254%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fentertainment%2Fbollywood%2Faamir-khan-s-laal-singh-chaddha-crew-accused-of-littering-at-ladakh-shoot

इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'यह तोहफा है बॉलीवुड स्टार आमिर खान की आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की तरफ से लद्दाख के वाखा ग्रामीणों के लिए। आमिर खान खुद सत्यमेव जयते में पर्यावरण की सफाई के बारे में बड़ी-बड़ी बात करते हैं, लेकिन जब खुद की बात आती है तो ऐसा ही होता है।' बता दें, कुछ दिन पहले लद्दाख से एक तस्वीर शेयर की गई थी। इस फोटो में आमिर खान और किरण राव तलाक के एलान के बाद पहली बार साथ नजर आए थे। तस्वीर में नागा चैतन्य और आमिर दोनों ही मिलिट्री की ड्रेस में नजर आए थे। फिल्म लाल सिंह चड्ढा टॉम हैंक्स की फिल्म फॉरेस्ट गम्प पर आधारित है। नागा चैतन्य फिल्म में बुब्बा की भूमिका निभाते नजर आएंगे। टीम के अनुसार इन दिनों लद्दाख में एक युद्ध सीन शूट किया जा रहा है। यह सीन 45 दिनों तक चलेगा।

Comments


SHINOVATE OPC PVT. LTD.

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2020 by Bharat 24. Proudly created with Wix.com

bottom of page