top of page

लॉटरी टिकट नहीं बिकने से परेशान था दुकानदार, स्क्रैच कर देखा तो बन गया करोड़पति



केरल में एक लॉटरी टिकट विक्रेता की किस्मत उस समय खुल गई जब अपने वह अपने ही दुकान में रखे टिकट को स्क्रैच किया. टिकट विक्रेता शराफुद्दीन को उसकी नहीं बिकी लॉटरी ने रातों रात करोड़पति बना दिया. केरल सरकार की क्रिसमस न्यू ईयर बंपर लॉटरी का नतीजा जैसे ही निकला शराफुद्दीन तुरंत से करोड़पति बन गया. टिकट विक्रेता शराफुद्दीन के पास बची टिकटों में से एक का नंबर मिल गया और उसे 12 करोड़ की लॉटरी लग गई. लॉटरी जीतने के बार शराफुद्दीन ने कहा कि मैं अपना एक घर बनाना चाहता हूं.

शराफुद्दीन ने कहा कि लॉटरी से जीती रकम से पहले अपना पूरा कर्ज चुकाऊंगा और एक छोटा सा व्यापार शुरू करूंगा. शराफुद्दीन के परिवार में मां, दो भाई, पत्नी और एक बेटा परवेज है. बेटा परवेज अभी 10वीं क्लास में पढ़ता है.


शराफुद्दीन ने इस लॉटरी में 12 करोड़ रुपये जीते हैं. टैक्स और कमीशन कटने के बाद उनके खाते में करीब 7.50 करोड़ रुपये आएंगे. बता दें कि लॉटरी पर 30 प्रतिशत टैक्स और 10 प्रतिशत एजेंट कमीशन कटता है. बचे हुए रकम विजेता को दिया जाता है.


बता दें कि शराफुद्दीन पहले सऊदी अरब में काम करते थे. कुछ समस्या आ जाने के कारण उन्हें वापस भारत आना पड़ा जिसके बाद कोल्लम में उन्होंने अपना दुकान खोला. लॉकडाउन के दौरान दुकान बंद रहने के कारण उनकी स्थिति और ज्यादा खराब हो गई.


दुकान न चलने पर उन्होंने उसी दुकान में लॉटरी बेचने का काम शुरू कर दिया. लॉटरी टिकट बेचने का काम जब उन्होंने शुरू किया तो वह भी नहीं बिका. जब टिकट नहीं बिका तो वह परेशान रहने लगे इस दौरान उनके दिमाग एक बात आई और एक टिकट उन्होंने खुद ही स्क्रैच कर देखा जिसके बाद उनकी किस्मत खुल गई

 
 
 

Comments


SHINOVATE OPC PVT. LTD.

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2020 by Bharat 24. Proudly created with Wix.com

bottom of page