top of page

राम मंदिर में लगे रावण की भव्य प्रतिमा' मथुरा के संगठन की अजब मांग, पीएम मोदी को लिखा खत



लंकेश भक्त मंडल की ओर से बैठक के बाद प्रधानमंत्री और श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष को लिखे पत्र में मांग की गई है कि अयोध्या में बनाए जा रहे भगवान श्रीराम के मंदिर में महाराज दशानन की प्रतिमा लगाई जाए। लंकेश भक्त मंडल भव्य प्रतिमा लगाए जाने के लिए भी अलग से दान देगा।


लंकेश भक्त मंडल के अध्यक्ष ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने पत्र में लिखा है कि लंका पर विजय प्राप्त करने से पूर्व भगवान श्रीराम ने सेतु बंधु रामेश्वरम पर महाराज दशानन से महादेव की पूजा कराई थी। उस समय भगवान श्रीराम की ओर से जामवंत लंका गए थे उन्होंने प्रभु राम की ओर से लंकेश को आचार्य बनने के निमंत्रण को लंकेश ने स्वीकार किया था।

जानकीजी को साथ लाकर रामजी से युद्ध में विजय प्राप्त करने की पूजा-अर्चना रामेश्वरम में दशानन ने कराई थी।


उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के बनाए जा रहे अद्भुत मंदिर में अब भगवान श्रीराम के आचार्य दशानन की भी उसी तरह से भव्य प्रतिमा अयोध्या में लगे। जिस तरह से भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा लगने जा रही है। उन्होंने कहा है कि सभी लंकेश भक्त राम मंदिर निर्माण में अपना दान देने के साथ-साथ लंकेश की भव्य प्रतिमा के लिए भी दान देंगे।

 
 
 

Comments


SHINOVATE OPC PVT. LTD.

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2020 by Bharat 24. Proudly created with Wix.com

bottom of page