top of page

यूपी में भीषण सड़क हादसा, आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार और ट्रक में भिड़ंत 6 लोगों की मौत





उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक भीषण सड़क हादसे में आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ। एक्सप्रेस वे पर थोड़ी देर पहले कार और ट्रक में भीषण भिड़ंत हो गई। ट्रक की टक्कर से कार चकनाचूर हो गई और उसमें सवार 6 लोगों की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।


कन्नौज जिले में तालग्राम क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुए इस हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। बताया जाता है कि भीषण कोहरे के चलते एक्सप्रेस पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था, जिस कारण यह बड़ा हादसा हुआ।


बताया जा रहा है कि मृतक कार सवार लखनऊ से बालाजी के दर्शन करने के लिये रहे थे। जैसे ही उनकी कार कार कन्नौ में तालजग्राम क्षेत्र में पहुंची, तो यहां कार ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार चकनाचूर हो गई और उसमें बैठेर लोग बुरी तरह घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों मे थोड़ी ही देर बाद मौके पर दम तोड़ दिया।

 
 
 

Comments


SHINOVATE OPC PVT. LTD.

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2020 by Bharat 24. Proudly created with Wix.com

bottom of page