top of page

यूपी: भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने मांगा उप मुख्यमंत्री का पद




उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने सत्तारुढ़ पार्टी से बड़ी मांग की है। उनका कहना है कि भाजपा ने हमसे एक कैबिनेट पोस्ट और एक राज्यसभा सीट देने का वादा किया था। अब हमारी मांग है कि आगामी चुनाव में भाजपा की ओर से उन्हें उप मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया जाए। संजय निषाद ने दावा किया कि यूपी में निषाद समुदाय के 18 प्रतिशत वोट हैं। राज्य की 160 सीटों पर निषाद समुदाय का प्रभाव है। भाजपा को इसका पूरा फायदा मिलेगा।


संजय निषाद ने संवाददाताओं से कहा है कि उन्होंने (भाजपा) हमसे कैबिनेट पद और राज्यसभा सीट का वादा किया था। 2022 के विधानसभा चुनाव में मुझे उपमुख्यमंत्री का चेहरा होना चाहिए। अगर वे हमें चोट पहुंचाएंगे तो वे भी खुश नहीं रहेंगे। हम अपने आरक्षण के मुद्दे के लिए संघर्ष कर रहे हैं।


निषाद का दावा है कि प्रदेश में 160 विधानसभा क्षेत्र निषाद के पास है और यहां 70 ऐसी सीटें हैं जहां निषाद समुदाय की आबादी 75 हजार से ज्यादा है। निषाद पार्टी 100 सीट जीतने का संपल्प लेकर बूथ स्तर पर काम कर रही है। हमें सीएम ना सही, उपमुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाकर चुनाव में जाने से भाजपा को लाभ होगा।

Comments


SHINOVATE OPC PVT. LTD.

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2020 by Bharat 24. Proudly created with Wix.com

bottom of page