top of page

मुंबईः मशहूर कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार

डीसी डिजाइन के संस्थापक और मशहूर कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. सूत्रों के मुताबिक, दिलीप छाबड़िया को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है. उनके खिलाफ धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120 (बी) और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

सूत्रों के मुताबिक, दिलीप छाबड़िया की एक लग्जरी कार भी जब्त की गई है. गिरफ्तारी के बाद उन्हें मुंबई पुलिस मुख्यालय में रखा गया है. इसकी पुष्टि एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने की है.


हालांकि मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने इस संबंध में किसी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया . सूत्रों के मुताबिक, मुंबई पुलिस मंगलवार को इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी और आगे अधिक जानकारी का खुलासा करेगी.

 
 
 

Comments


SHINOVATE OPC PVT. LTD.

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2020 by Bharat 24. Proudly created with Wix.com

bottom of page