top of page

मान्या सिंह: फेमिना मिस इंडिया 2020 कि रनर अप बनी आटो चालक की बेटी सोशल मीडिया पर हो रही है ट्रेंड



बता दें कि देवरिया जिले के ऑटो चालक ओमप्रकाश सिंह की बेटी मान्या सिंह ने वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया 2020- रनर अप बनकर इतिहास रच दिया है। मान्या ने इस सफलता को हासिल कर न सिर्फ माता-पिता बल्कि पूरे गोरखपुर मंडल का मान बढ़ाया है।



बैतालपुर ब्लॉक के विक्त्रस्म विशुनपुर गांव के एक साधारण परिवार में जन्मीं मान्या देसही देवरिया क्षेत्र के लोहिया इंटर कॉलेज में पढ़ चुकी हैं। उनके पिता ओमप्रकाश सिंह ने कुशीनगर के हाटा में मकान बनवाया है। फिलहाल ओमप्रकाश मुंबई में ऑटो चलाते हैं।



मान्या की मां मनोरमा देवी मुंबई में टेलर की दुकान चलाती हैं। मान्या के एग्जाम फीस को भरने के लिए कई बार उनकी मां को अपनी थोड़ी-बहुत ज्वैलरी गिरवी रखनी पड़ी।

वहीं मान्या पैसे बचाने के लिए कई बार कई-कई किलोमीटर पैदल चली हैं। स्कूल में गरीबी के कारण उनके सहपाठियों द्वारा कई बार इग्नोर भी किया जाता था।



मान्या सिंह बचपन से ही पढ़ाई में काफी अच्छी रही हैं और 12वीं कक्षा में उन्हें बेस्ट स्टूडेंट का अवार्ड भी मिला था। मान्या की इस सफलता पर लोहिया इंटर कॉलेज के प्रबंधक अनिल सिंह व गांव के पूर्व प्रधान अशोक सिंह सहित क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त की है। वहीं पूर्व प्रधान ने कहा कि कौन कहता है कि आसमान में सुराख नहीं हो सकता। गांव की बेटी मान्या ने अपनी कड़ी मेहनत से यह सफलता हासिल कर पूरे जनपद वासियों का नाम रौशन कर दिया है।



बता दें कि दिसंबर 2020 में मान्या मिस उत्तर प्रदेश चुनी गईं। 10 फरवरी बुधवार की रात मुंबई में हुए कार्यक्रम में मान्या वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया 2020- रनर अप चुनी गईं।

 
 
 

Comments


SHINOVATE OPC PVT. LTD.

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2020 by Bharat 24. Proudly created with Wix.com

bottom of page