top of page

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी कोरोना से संक्रमित, गुजरात के 6 बड़े शहरों में आगे बढ़ा लागू नाइट कर्फ्यू




 गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। उन्हें एक रैली में बेहोश होने के बाद एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अहमदाबाद के अस्पताल ने सोमवार को बताया कि मुख्यमंत्री में संक्रमण के मामूली लक्षण हैं और उनकी स्थिति स्थिर है। रविवार को 64 वर्षीय रूपाणी वड़ोदरा में नगर निकाय चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करने के दौरान मंच पर बेहोश हो गए थे। 

उन्हें विमान से अहमदाबाद लाया गया था और यू एन मेहता हार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया है कि रूपाणी का नमूना रविवार रात को लिया गया था और आरटी-पीसीआर जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में मुख्यमंत्री के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। 

बुलेटिन में बताया गया है कि उनमें संक्रमण के मामूली लक्षण हैं और उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री थकान और शारीरिक कमजोरी की वजह से रविवार को बेहोश हो गए थे। बुलेटिन में बताया गया है कि उनकी ईसीजी, रक्तचाप और अन्य जांचें की गई थीं, जो सामान्य हैं।


गुजरात के 6 बड़े शहरों में आगे बढ़ा लागू नाइट कर्फ्यू


कोरोना वायरस महामारी के खतरे को देखते हुए गुजरात के 6 बड़े शहरों में लागू नाइट कर्फ्यू को आगे बढ़ा दिया गया है। ये शहर अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वड़ोदरा, जामनगर और भावनगर हैं। यहां नाइट कर्फ्यू को 28 फरवरी तक के लिए बढ़ाया गया है। पुराने आदेश में 15 फरवरी तक नाइट कर्फ्यू लागू किया गया था, जिसे अब बढ़ा कर 28 फरवरी तक किया गया है।

 
 
 

Comments


SHINOVATE OPC PVT. LTD.

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2020 by Bharat 24. Proudly created with Wix.com

bottom of page