भैंस ने नई सड़क पर किया गोबर तो नाराज हुए कमिश्नर, मालिक पर ठोका 10 हजार का जुर्माना
- bharat 24

- Dec 29, 2020
- 1 min read
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां नई सड़क पर भैंस का गोबर करना उसके मालिक को भारी पड़ गया। भैंस के इस तरह गोबर करने से नगर निगम के ऑफिसर इस कदर नाराज हुए कि मालिक पर 10 हजार का जुर्माना ठोक दिया। जी हां यह अनोखा मामला ग्वालियर के डीबी सिटी के पास बन रही सड़क का है। नगर-निगम की तरफ से बनवाई जा रही नई सड़क पर नगर निगम कमिश्नर संदीप माकिन विजिट करने आये तो उसी वक्त वहां से गुजर रही भैसों में से एक भैंस ने सड़क पर गोबर कर दिया। जिस पर कमिश्नर नाराज हो गए। उन्होंने तत्काल अधिकारियों को भैंस के मालिक पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।







Comments