top of page

भारत में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन , स्वास्थ्य मंत्रालय ने बढ़ाई सतर्कता


कोरोना (Corona) के खिलाफ जंग लड़ रहे देश की चिंता और बढ़ सकती है. विदेश से लौटे 6 यात्रियों में ब्रिटेन (Britain) वाला कोरोना स्ट्रेन (Corona Strain) मिला है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर इन सभी यात्रियों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करा दिया है. 

ब्रिटेन से एक महीने में 33 हजार यात्री लौटे

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक ब्रिटेन के विभिन्न शहरों के करीब 33 हजार यात्री भारत पहुंचे. इन सभी यात्रियों को ट्रेक करके उनके RT-PCR टेस्ट किए गए. उनमें से 114 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई. इन सभी के सैंपल को अडवांस जांच के लिए देश में बनी INSACOG की 10 लैब में भेजा गया. ये लैब कोलकाता. भुबनेश्वर, पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरू और दिल्ली में बनी हुई हैं. 

मंत्रालय के मुताबिक इस अडवांस जांच में पता चला कि इन 114 संक्रमितों में से 6 लोगों में 'ब्रिटेन' वाला कोरोना स्ट्रेन (British Corona Strain) मिला है. इनमें से 3 की रिपोर्ट दिल्ली के NIMHANS, 2 की बेंगलुरू के CCMB और एक की पुणे के NIV से मिली. 


भारत ने ब्रिटेन की फ्लाइटों पर रोक लगाई

मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि 'ब्रिटेन' वाले खतरनाक कोरोना स्ट्रेन (British Corona Strain) को रोकने के लिए सरकार ने कई स्तरों पर काम शुरू कर दिया है. इसके तहत वहां से फ्लाइटों के आने-जाने पर 23 दिसंबर से 31 दिसंबर तक रोक लगा दी गई है. ब्रिटेन से लौटने वाले सभी यात्रियों के लिए  RT-PCR टेस्ट करवाना अनिवार्य कर दिया गया है. यदि वे संक्रमित मिलते हैं तो उनके सैंपल को INSACOG की 10 अडवांस लैब्स में भेजना शुरू किया गया है.

 
 
 

Comments


SHINOVATE OPC PVT. LTD.

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2020 by Bharat 24. Proudly created with Wix.com

bottom of page