top of page

बर्ड फ्लू से मचा हाहाकार: देश के कई राज्यों में अलर्ट, इन जिलों में चिकन मार्केट बंद



कोरोना महामारी के बीच एक और बीमारी ने दहशत फैला दिया है। देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू से कोहराम मचा हुआ है। केंद्र सरकार ने अब तक चार राज्यों- केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में बर्ड फ्लू की पुष्टि कर दी है। इतना ही नहीं सरकार ने सभी राज्यों को किसी भी इमरजेंसी हालात का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा है।

*MP के 8 जिलों में बर्ड फ्लू का कहर* देश के कई राज्यों से पक्षियों की मरने की खबरें लगातार आ रही है। मुर्गी के अलावा कौआ और प्रवासी पक्षियों की असामान्य मौत की सूचना से देश में हड़कंप मचा हुआ है। मध्य प्रदेश में अब तक 8 जिलों में बर्ड फ्लू का कहर फैल चुका है। सरकार ने इन्दौर और नीमच जिले में मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद इन इलाकों में चिकन की दुकानों को एक सप्ताह के लिए बंद रखने का आदेश दिया है। अधिकारियों के अनुसार मध्य प्रदेश के 8 जिलों में कौवों के शवों से लिए गए नमूनों में और नीमच और इन्दौर जिले में चिकन के नमूनों में एवियन इन्फ्लूएंजा या बर्ड फ्लू वायरस पाया गया है। राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल ने इन्दौर, नीमच, देवास, उज्जैन, खंडवा, खरगौन और गुना जिलों में कौवों के नमूनों में बर्ड फ्लू वायरस की मौजूदगी की पुष्टि की है।

*हिमाचल में पक्षियों की लगातार हो रही है मौत*

जानकारी के लिए बता दें कि गुरुवार को कई देश के राज्यों में सबसे अधिक पक्षियों की मौत होने के मामले सामने आए। हिमाचल प्रदेश में 381 प्रवासी पक्षी मृत पाये गए, जबकि केरल के दो जिलों में हालात का जायजा लेने के लिए एक केंद्रीय टीम पहुंची है। साथ ही यहां हजारों मुर्गियों और बत्तखों को मारा गया है। हिमाचल प्रदेश में अब तक 3,409 की मौत हो चुकी है। पोंग नम भूमि क्षेत्र के आसपास पिछले कुछ दिनों में 64 कौवे भी मृत पाए गए हैं।

*छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट*

देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि ने छत्तीसगढ़ सरकार चिंता में डाल दिया है। बर्ड फ्लू को लेकर छत्तीसगढ़ में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। हालांकि यहां बर्ड फ्लू का अब तक कोई मामला सामने नहीं आया है। फिर भी सतर्कता बरतते हुए पशुधन विकास विभाग द्वारा बर्डफ्लू के प्रवेश को रोकने की तैयारी हो गयी है और इस संबंध में सभी जिलों के कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों सहित पशु चिकित्सा विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों को सीमावर्ती प्रदेश से पक्षियों के परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 
 
 

Comments


SHINOVATE OPC PVT. LTD.

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2020 by Bharat 24. Proudly created with Wix.com

bottom of page