बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार, शाहनवाज हुसैन ने ली मंत्री पद की शपथ
- bharat 24

- Feb 9, 2021
- 1 min read
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कैबिनेट का विस्तार कर दिया है और इस क्रम में 17 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। पिछले साल बिहार विधान परिषद के लिये निर्वाचित भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल के सदस्य के तौर पर शपथ ली। नीतीश मंत्रिमंडल के बहु-प्रतीक्षित विस्तार के दौरान राजभवन में आज हुए शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें सबसे पहले शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में जद(यू) नेता संजय कुमार झा, श्रवण कुमार, लेसी सिंह और मदन सहनी तथा भाजपा के प्रमोद कुमार शामिल हैं। ये सभी पिछली सरकार में भी मंत्री थे।
कृषि कानून किसानों के हित में, गलतफहमी दूर की जाएंगी : नीतीश
इससे पहले कल सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केन्द्र के नए कृषि कानून को किसानों के हित में बताते हुएकहा कि केंद्र सरकार किसानों को सबकुछ स्पष्ट करना चाह रही है, हमलोगों को पूरी उम्मीद है कि आंदोलन कर रहे किसानों को सारी बातें स्पष्ट हो जायेंगी। पटना मेडिकल कालेज अस्तापल (पीएमसीएच) परिसर में भूमि पूजन एवं शिलापट्ट का अनावरण कर पीएमसीएच की पुनर्विकास परियोजना का शिलान्यास करने के बाद पत्रकारों द्वारा एमएसपी के संबंध में पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए नीतीश ने कहा, ‘‘किसानों से बातचीत चल रही है। प्रारंभ से यह बताया जा रहा है कि कभी भी न्यूनतम समर्थन मूल्य समाप्त नहीं होगा बल्कि लोगों को यह आजादी होगी कि वे जहां चाहें अपना अनाज बेच सकते हैं। यह किसानों के हित में है।’’







Comments