top of page

बंगाल में 8 चरणों में चुनाव पर बिफरीं ममता बनर्जी, 'जो BJP ने कहा, चुनाव आयोग ने वहीं किया



पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों (West Bengal assembly elections) की घोषणा हो चुकी है। राज्य की 294 सीटों वाली विधानसभा के लिए इस बार आठ चरणों (West Bengal election dates) में चुनाव होने हैं। कई जिलों में 2-3 चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं। इस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee news) ने सवाल उठाए हैं। ममता ने कहा कि ये सब तरीके काम नहीं आएंगे, बंगाल में बंगाली ही राज करेगा, हम बीजेपी को हराकर रहेंगे।


ममता का आरोप, बीजेपी ने चुनाव आयोग का इस्तेमाल किया


उन्होंने कहा, 'बीजेपी ने चुनाव आयोग (Election commission news) का इस्तेमाल किया है। बीजेपी पूरे देश को बांट रही है और यही कोशिश वह पश्चिम बंगाल में भी करेगी। गृह मंत्री और पीएम अपनी ताकत का दुरुपयोग न करें। आखिर बंगाल में 8 चरणों में चुनाव क्यों कराए जा रहे हैं? जो बीजेपी ने कहा, वही चुनाव आयोग ने किया। एक जिले में दो-तीन चरणों में चुनाव क्यों?'


ममता ने कहा कि केंद्र अपनी ताकतों का इस तरह दुरुपयोग नहीं कर सकता। अगर केंद्र सरकार इस तरह अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करेगी तो यह बड़ी भूल होगी, उन्हें इसका अंजाम भुगतना होगा। हम आम लोग हैं और अपनी लड़ाई लड़ेंगे। मैं चुनाव आयोग से अपील करती हूं कि वह पैसे के दुरुपयोग को रोके, बीजेपी ने एजेंसियों के जरिए जिलों में पैसे भेजे हैं।


बीजेपी बोली, हिंसा न हो इसलिए उठाया गया ऐसा कदम


बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन राठौर ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा, 'सुरक्षा के मद्देनजर इतने चरणों में चुनाव हो रहा है। जहां तक मेरा मानना है कि यह अब तक के इतिहास का राज्य में सबसे हिंसक चुनाव हो सकता है। केंद्र सरकार की योजनाओं पर चुनाव होने दीजिए, जनता तय कर ले कि वह किसे पसंद करती है।'

 
 
 

Comments


SHINOVATE OPC PVT. LTD.

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2020 by Bharat 24. Proudly created with Wix.com

bottom of page