फ्लोर टेस्ट से पहले पांडुचेरी में कांग्रेस को फिर लगा एक झटका एक और विधायक ने सौंपा इस्तीफा
- bharat 24

- Feb 21, 2021
- 1 min read
पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। पार्टी के कई विधायकों के हुए हाल-फिलहाल में इस्तीफे के बाद रविवार को एक और विधायक ने इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस विधायक के लक्ष्मीनारायणन ने पुडुचेरी विधानसभा स्पीकर वीपी शिवकोझुंडु को त्यागपत्र सौंप दिया। पुडुचेरी की कांग्रेस सरकार को 22 फरवरी को शाम 5 बजे तक विधानसभा में फ्लोर टेस्ट देना है।
लक्ष्मीनारायणन के इस्तीफे के बाद कांग्रेस गठबंधन की संख्या घटकर पुडुचेरी में 13 पर पहुंच गई है। चार बार के कांग्रेस विधायक लक्ष्मीनारायणन ने त्याग पत्र में लिखा है कि वह पार्टी में रिकग्निशन नहीं मिलने के चलते नाराज हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि वह पार्टी भी छोड़ देंगे।
इससे पहले, बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने शुक्रवार को दावा किया था कि कांग्रेस के 3 और विधायक विधानसभा से इस्तीफा देने जा रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा था कि विधानसभा में नारायणसामी की सरकार बहुमत साबित नहीं कर पाएगी।
कर्नाटक बीजेपी में उपाध्यक्ष सुराना से जब पूछा गया कि क्या कांग्रेस सरकार बहुमत परीक्षण में गिर जाएगी तो उन्होंने कहा, ''निश्चत रूप से, 100 फीसदी।'' यह पूछे जाने पर कि क्या चुनाव से पहले यहां राष्ट्रपति शासन लग जाएगा? बीजेपी नेता ने कहा, ''मुझे लगता है, केवल वही एक विकल्प है।''







Comments