top of page

फोटोशॉप कर आरोपी और पुलिसकर्मी को पहनाया मास्क, लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शंस



कोरोना वायरस महामारी ने हर किसी के लिए मास्क को अनिवार्य कर दिया है, खासकर सार्वजनिक स्थानों पर। लेकिन इस तरह की तस्वीरें खूब सामने आती हैं, जब सार्वजनिक स्थानों पर लोग मास्क नहीं लगाते हैं। कई बार जिम्मेदार लोग भी इसमें शामिल होते हैं। इसके लिए उनकी खूब आलोचना भी होती है। इस बीच उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की पुलिस ने अलग ने कमाल किया है।



दरअसल, गोरखपुर पुलिस के ट्विटर हैंडल से आरोपी को पकड़े हुए एक पुलिसकर्मी की तस्वीर पोस्ट की गई है। आरोपी को क्यों गरिफ्तार किया गया है, इसकी जानकारी दी गई है, उसके पास से क्या बरामद हुआ है, ये भी बताया गया है। लेकिन शायद आरोपी और पुलिसकर्मी ने फोटो खिंचाते हुए मास्क नहीं पहना होगा तो इसे छिपाने के लिए फोटोशॉप कर दोनों के चेहरे पर मास्क लगाया गया है।

ट्विटर पर लोगों ने इस एडिटिंग को पकड़ लिया और इसके लिए गोरखपुर और यूपी पुलिस को खूब ट्रोल किया जा रहा है। फोटो को देखकर साफ-साफ कहा जा सकता है कि ये मास्क एडिट कर लगाया गया है। इस फोटो पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि बाद में इन फोटोज को हटा दिया गया।

Kommentare


SHINOVATE OPC PVT. LTD.

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2020 by Bharat 24. Proudly created with Wix.com

bottom of page