पापा बन गए विराट कोहली, जाहिर की खुशी
- bharat 24

- Jan 11, 2021
- 1 min read
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. अनुष्का और विराट पैरेंट्स बन गए हैं. अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया है. हॉस्पिटल में उनके साथ उनके पति भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी साथ थे.
विराट ने ट्वीट किया- हमें इस बात को साझा करते हुए बेहद खुशी है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है. हम आप सभी को प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया करते हैं. अनुष्का और बेटी दोनों स्वस्थ हैं और हम जिंदगी के इस नए चैप्टर की शुरुआत करने के लिए खुद को खुशकिस्मत समझते हैं.







Comments