top of page

पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, सांसद एवं विधायकों ने की कार्यकर्ताओं संग बैठक




महाराजगंज|रवि प्रताप सिंह :- पंचायत चुनाव पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठापरक है| कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर गाँव-गाँव बैठक कर सरकार की नीतियों को आमजन को अवगत कराने का काम करे यह बातें भाजपा सांसद पंकज चौधरी ने भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कही।

पंचायत चुनाव नजदीक आ गया है, पंचायत चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने कार्यकर्ताओं को सहेजने में लगे हुए हैं इसी क्रम में रविवार को वरिष्ठ भाजपा नेता एवं वर्तमान ग्राम प्रधान व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह द्वारा अपने आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न की गई।

उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कार्यकर्ता सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता से रूबरू करवाएं। प्रधान पद से लेकर पंचायत तक सभी पदों पर भाजपा के कार्यकर्ता जीत सुनिश्चित करें।

बैठक में कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया । भाजपा की बैठक में सांसद पंकज चौधरी, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, भाजपा जिला मंत्री बबलू यादव , जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह, मुजुरी भाजपा मंडल अध्यक्ष गुड्डू सिंह, उमेश जायसवाल, रुपेश शर्मा, सुभाष विश्वकर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



बीजेपी की पंचायत चुनाव में तैयारी


बता दें कि उत्तर प्रदेश के कुल 59,163 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव होने है. इसके अलावा 823 ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्य और 75 जिले के 3200 जिला पंचायत सदस्य पदों पर चुनाव होने हैं. इस बार सूबे के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बीजेपी ने अपने सिंबल या फिर पार्टी अधिकृत प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है, जिसकी तैयारी भी पार्टी लंबे समय से करने में जुटी है. बीजेपी पंचायत चुनाव के जरिए गांव स्तर पर नेतृत्व तैयार करने के लिए ग्राम प्रधान तक के चुनाव लड़ने की रणनीति बना रखी है.

 
 
 

Comments


SHINOVATE OPC PVT. LTD.

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2020 by Bharat 24. Proudly created with Wix.com

bottom of page