top of page

पीएम मोदी के साथ बैठकर गणतंत्र दिवस की परेड देखेगी गोरखपुर की दिव्यांगी



नई दिल्ली के राजपथ पर होने वाली #गणतंत्रदिवस परेड को गोरखपुर की दिव्यांगी त्रिपाठी प्रधानमंत्री बॉक्स में बैठ कर देखेगी। दिव्यांगी ने सीबीएसई 12वीं में बायोलॉजी संवर्ग से ऑल इंडिया सेकंड रैंक हासिल की थी। उसे इसी उपलब्धि के बूते राजपथ पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ गणतंत्र परेड देखने का मौका मिला है।

इंदिरा नगर शिवपुरी कॉलोनी में रहने वाले दिव्यांगी को केंद्र सरकार का आमंत्रण पत्र 13 जनवरी को मिल गया है।


दिव्यांगी के पिता उमेश नाथ त्रिपाठी दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में केमिस्ट्री के प्रोफेसर और मां ऊषा त्रिपाठी गृहिणी हैं।


दिव्यांगी के दादा व भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष प्रो. दयानाथ त्रिपाठी ने बताया कि 12वीं में उसने 99.6 फीसदी अंक हासिल कर देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया था। उसे हिंदी, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में 100-100 और इंग्लिश व फिजिक्स में 99-99 अंक मिले थे। दिव्यांगी को दसवीं में भी 98.2 फीसदी अंक मिले थे।


देश से आमंत्रित 50 छात्रों में दिव्यांगी भी

दिव्यांगी #26जनवरी को #राजपथ में होने वाली परेड में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित है। पूरे देश से 50 छात्र बुलाए गए हैं, जो राजपथ से प्रधानमंत्री बॉक्स में बैठ कर परेड देखेंगे। ये वे छात्र हैं जो देश के अलग अलग स्कूल बोर्ड से टॉपर हैं। फिलहाल दिव्यांगी को 25 जनवरी को नई दिल्ली के यूपी भवन में रिपोर्ट करना है जहां वह 25 से 27 तक रहेंगी। दिव्यांगी के साथ उसके पिता प्रो. उमेश नाथ त्रिपाठी और मां ऊषा त्रिपाठी भी दिल्ली जाएंगी।


डॉक्टर बनना है दिव्यांगी का सपना


12वीं के बाद दिव्यांगी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाऊस में बायोलॉजी से स्नातक के लिए प्रवेश लिया था लेकिन नीट की तैयारी के लिए उसने ज्वाइन नहीं किया। गोरखपुर में रह कर ही नीट की तैयारी कर रही हैं। उनका सपना डॉक्टर बन कर लोगों की सेवा करना है। #दिव्यांगी बॉक्सिंग, संगीत एवं सिनेमा में रुचि रखती है। दिव्यांगी ने हिन्दुस्तान को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके बॉक्स में बैठकर गणतंत्र दिवस की परेड देखना उनके लिए गौरव की बात है। ये पल उनके जीवन के अहम पड़ाव में एक होगा।

 
 
 

Comments


SHINOVATE OPC PVT. LTD.

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2020 by Bharat 24. Proudly created with Wix.com

bottom of page