top of page

दक्षिण राज्य कर्नाटक के शिवमोगा में ट्रक में भरकर ले जाए जा रहे विस्फोटक में धमाका कई लोगो की मौत




दक्षिण राज्य कर्नाटक के शिवमोगा जिले में रात को ट्रक में भरकर ले जाए जा रहे विस्फोटक में धमाका हो गया, जिससे कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और आसपास के क्षेत्र में झटके महसूस किए गए. धमाका इतना बड़ा था कि सड़क भी टूट गई. साथ ही आसपास मौजूद घरों और दफ्तरों के शीशे भी चकनाचूर हो गए.

इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. शिवमोगा कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से करीब 350 किलोमीटर की दूरी पर है.


पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया है. पीएमओ ने ट्वीट कर कहा, 'शिवमोगा में हुई घटना से आहत हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है. प्रार्थना करता हूं कि सभी घायल जल्द ठीक हो जाएं. राज्य सरकार प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है.'

खनन के लिए ले जाए जा रहे थे विस्फोटक


बताया जा रहा है कि ये विस्फोटक खनन के लिए ले जाए जा रहे थे. पत्थर तोड़ने के एक स्थान पर रात साढ़े दस बजे के लगभग धमाका हुआ, जिससे न केवल शिवमोगा बल्कि पास के चिक्कमगलुरु और दावणगेरे जिलों में भी झटके महसूस किए गए. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विस्फोट इतना तेज था कि घरों की खिड़की के शीशे टूट गए और सड़कों पर भी दरार पैदा हो गई.


अकाश जैन नाम के एक यूजर ने ट्वीट कर बताया, ''जानकारी के मुताबिक यह शिवमोगा के पास कल्लूगंगुर-अब्बलगेरे गांव में एक डायनामाइट ब्लास्ट है, जो पत्थर खदान के लिए ले जाया जा रहा था. इस धमाके के बाद कई मजदूरों के मरने की आशंका है.


धमाके से ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो और भूगर्भ वैज्ञानिकों से संपर्क किया गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "भूकंप नहीं आया था. शिवमोगा के बाहरी इलाके में ग्रामीण पुलिस थानांतर्गत हंसुर में विस्फोट हुआ था." एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा, "जिलेटिन ले जा रहे एक ट्रक में धमाका हुआ, जिसके बाद ट्रक में मौजूद छह मजदूरों की मौत हो गई.''



ट्विटर पर शख्स ने किया सड़क टूटने का दावा




खुद को शिवमोगा का बताने वाले एक शख्स ने फोटो अपलोड करके दावा किया है कि उसके घर के बाद सड़क भी टूट गई है. वहीं एक अन्य ट्वीट में इसी शख्स ने ऑफिस की तरह दिखने वाली जगह के गेट के शीशे टूटने का फोटो भी ट्वीट किया है.

 
 
 

Comments


SHINOVATE OPC PVT. LTD.

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2020 by Bharat 24. Proudly created with Wix.com

bottom of page