top of page

जय श्री राम का नारा लगाने पर बजरंग दल कार्यकर्ता की दिल्ली में चाकू से गोदकर हत्या



दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बुधवार देर रात हमलावरों ने भाजपा युवा मोर्चा के एक कार्यकर्ता की लाठी डंडे से पिटाई कर दी और चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दो समुदायों के बीच तनाव फैल गया। जिसकी वजह से इलाके में भारी संख्या में पुलिसबल को तैनात कर दिए गए। बताया जा रहा है कि राम मंदिर के लिए चंदा मांगने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया।



हालांकि, परिवार वालों का आरोप है कि दशहरा पर राममंदिर पार्क में प्रोग्राम को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों से विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से युवक की हत्या की गयी है। युवक के छोटे भाई की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर चार आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की पहचान रिंकू शर्मा (25) के रूप में हुई है। रिंकू अपने पिता अजय शर्मा, मां राधा, छोटा भाई मनु शर्मा और आशु शर्मा के साथ के ब्लॉक मंगोलपुरी में रहता था। वह एक निजी अस्पताल में काम करता था।



मनु शर्मा ने बताया कि उसके घर से कुछ दूरी पर नसरुद्दीन, इस्लाम, जाहिद और मेहताब रहता है। मनु का आरोप है कि कुछ दिन पहले दशहरा पर राम मंदिर पार्क में प्रोग्राम को लेकर आरोपियों का उसके परिवार के सदस्यों के साथ कहासुनी हो गयी थी।


उसके बाद से गली में आते जाते सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते थे। बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे चारों आरोपी कुछ अन्य लोगों के साथ रिंकू के घर पर पहुंचे और दशहरा वाले दिन के विवाद का हवाला देते हुए गाली गलौज करने लगे। रिंकू और मनु ने उनका विरोध किया तो जाहिद ने मनु और रिंकू पर लाठी डंडा से हमला किया और मेहताब ने रिंकू पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।

चाकू रिंकू के रीढ की हड्डी में फंस गया। उसके बाद सभी आरोपी फरार हो गये। मनु व परिवार वाले रिंकू को लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार सुबह रिंकू की मौत हो गयी। देर रात पुलिस ने दबिश देकर चारों नामजद अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


घटना के बाद इलाके में तनाव


धार्मिक संगठन से जुड़े होने की वजह से रिंकू पर हमला होते ही इलाके में तनाव फैल गया। अनहोनी की आशंका को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को के ब्लॉक में तैनात कर दिया। साथ ही पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी गयी। सुबह में रिंकू की मौत के बाद संगठन के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया और सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। शाम में रिंकू के शव को पुलिस की मुस्तैदी में श्मशान घाट ले जाया गया, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। रिंकू की मौत के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग उसके हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग कर रहे हैं।


शाम को हुई थी एक आरोपी की पिटाई


परिवार वालों ने बताया कि बुधवार शाम इलाके में रहने वाले एक युवक ने अपने जन्मदिन की पार्टी रोहिणी के एम2के मॉल में दी थी। वहां के ब्लॉक के रहने वाले एक युवक की आरोपी से विवाद हो गया था। उस युवक ने एक आरोपी को थप्पड़ दिया था। युवक ने रिंकू को इसख बारे में बताया था। उस वक्त रिंकू से मामले को किसी तरह से शांत कर दिया था। लेकिन रात में सभी आरोपी रिंकू के घर पहुंच गये।



 
 
 

Comments


SHINOVATE OPC PVT. LTD.

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2020 by Bharat 24. Proudly created with Wix.com

bottom of page