गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे बांग्लादेश सशस्त्र बल के 122 जवान
- bharat 24
- Jan 14, 2021
- 1 min read
इस वर्ष होने वाली #गणतंत्रदिवस परेड एक नया इतिहास लिखने जा रही है। इस परेड़ में पहली बार बांग्लादेश के जवान भी राजपथ पर मार्च करने जा रहे हैं। बता दें कि #भारत इस साल को वर्ष #1971 के युद्ध में #पाकिस्तान पर विजय की स्वर्ण जयंती के रूप में मना रहा है।
वहीं, पड़ोसी #बांग्लादेश इस वर्ष को अपनी आजादी के 50वें साल के रूप में मना रहा है। दोनों देशों ने इस मौके को और यादगार बनाने के लिए राजपथ पर साथ मिलकर मार्च करने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक, इस बार 26 जनवरी की परेड में शामिल होने के लिए इस दल को भारतीय वायु सेना के विमान सी-17 एयरक्राफ्ट से दिल्ली लाया गया है।
इस मौके पर #भारतीयसेना ने ट्वीट कर कहा, हम एकसाथ मिलकर लड़ेंगे और एकसाथ मार्च करेंगे।सेना ने कहा कि दोनों देशों की दोस्ती की स्वर्ण जयंती का यह 50वां साल है, जिसे दोनों राष्ट्र साथ मिलकर इसे मना रहे हैं।
Comentarios