गोरखपुर में 22 को 41 बूथों पर लगेगी सीरम की वैक्सीन
- bharat 24

- Jan 20, 2021
- 1 min read
जिले में कोरोना #वैक्सीनेशन 22 जनवरी को होगा। इस दिन 41 बूथों पर 4100 लोगों को कोविशील्ड लगाई जाएगी। इसके बाद 28 और 29 जनवरी को भी कोविड के टीके लगाए जाएंगे। इन तीन तिथियों में 12,255 कर्मियों को टीका लगना है। बुधवार की सुबह भारत बॉयोटेक की कोवैक्सीन का 2440 डोज मिल जाएगा।
जिले में बीते 16 जनवरी को टीकाकरण की शुरुआत हो चुकी हैं। छह बूथों पर 600 लोगों में से 310 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया था। इसके बाद शासन ने टीकाकरण के लिए नई तिथि की घोषणा की। शासन से निर्देश मिलने के बाद बूथों की संख्या बढ़ा दी गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि अब 41 बूथों पर टीकारकण होगा।
।







Comments