top of page

गोरखपुर चिड़िया घर होगा गुलजार आएगी बाघिन मैलानी और बब्बर शेर



शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणी उद्यान के मादा तेंदुआ नंदा (लेपर्ड) और मादा बाघिन मैलानी (टाइगर) का बाड़ा भी शनिवार को आबाद हो जाएगा। लखनऊ प्राणी उद्यान से एक मादा तेंदुआ और एक मादा बाघ को लाने के लिए गोरखपुर प्राणी उद्यान के अधिकारियों का दल रवाना हो गया। वहीं चिड़ियाघर में 27 फरवरी को गुजरात से बब्बर शेर भी आ जाएगा।


सुरक्षित प्राणी उद्यान के बाड़ा


प्राणी उद्यान के पशुचिकित्सक डॉ योगेश प्रताप सिंह की निगरानी में इन दोनों वन्यजीव को सुरक्षित प्राणी उद्यान के बाड़े में लाया जाएगा। इन दोनों वन्यजीव के स्वागत के लिए प्राणी उद्यान में उनका बाड़ा नरे सिरे से सैनेटाइज किया जा रहा है।

प्राणी उद्यान के अधिकारी एवं कर्मचारी भी इन दोनों बड़े वन्यजीव के आगमन को लेकर काफी उत्सुक और उत्साहित हैं।


वन्यजीव प्रेमियों की धड़कने बढ़ने वाली


मैलानी 26 फरवरी 2013 को खीरी से रेस्क्यू कर नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान में लाई गई थी। उस वक्त मैलानी की उम्र लगभग 5 से 7 माह थी। उसके बाएं पंजे पर गंभीर घाव था जिसका प्राणी उद्यान के चिकित्सकों ने उपचार किया। अब वह पूर्णतया स्वस्थ्य है। मौजूदा समय में साढ़े आठ साल की मैलानी गोरखपुर के वन्यजीव प्रेमियों की धड़कने बढ़ाने वाली है।


प्राणी उद्यान परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि शनिवार को लखनऊ प्राणी उद्यान से तेंदुआ, बाघ समेत अन्य वन्यजीव प्राणी उद्यान में लाए जाएंगे। फिर 15 को काला हिरण, जंगली बिल्ली, बारा सिंहा, पाढ़ा आएंगे। 17 फरवरी को जैकाल, काकड़ (बार्किंग डियर), अजगर, घड़ियाल, सियार लाए जाएंगे। कानपुर प्राणी उद्यान से हिमालयन भालू, दरियाई घोडा, बंदर, हिमालयन काला भालू, लंगूर, मगर आएंगे।


दरियाई घोड़ा


27 फरवरी को इटावा लायन सफारी से गुजरात के जूनागढ़ से लाकर इटावा लायन सफारी में रखे गए तीन बब्बर शेर में सबसे स्वस्थ्य 03 बब्बर शेर यहां लाए जाएंगे। 27 से 28 फरवरी के बीच दिल्ली प्राणी उद्यान बोनेट बंदर, सांभर लाए जाएंगे। दरियाई घोड़ा कानपुर प्राणी उद्यान से लाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 217 वन्यजीव को प्राणी उद्यान में लाए जाने की योजना बनाई गई थी, उसमें सैद्धांतिक सहमति 180 वन्यजीव के लिए मिल चुकी है।



दूसरे चरण में इजराइल से आएगा जेब्रा


वन मंत्री ने बताया कि दूसरे चरण के लिए काजीरंगा आसाम से गैंडा, भालू बिरसा मुंडा चिड़ियाघर रॉची से मंगा रहे हैं। इजराइजल से जेब्रा मंगा रहे हैं जिसमें तीन जोड़े होंगे। एक जोड़ा गोरखपुर, एक जोड़ा लखनऊ एवं एक जोड़ा कानपुर प्राणी उद्यान में रहेगा। जल्द ही कैटीन की सुविधा भी शुरू हो जाएगी। एक सवाल के जवाब में वन मंत्री ने कहा कि विनोद वन इको टूरिज्म का सेंटर है। विनोद वन की कमी शहरवासियों को खलेगी नहीं, बल्कि उसे भी जल्द शुरू करेंगे।


लखनऊ से आएंगे 35 वन्यजीव


नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान लखनऊ से पहले चरण में 35 वन्यजीव गोरखपुर आएंगे। इनमें तेंदुआ, बाघ, काला हिरन, बारासिंघा शामिल है। जू निदेशक आरके सिंह ने बताया कि गोरखपुर के नवनिर्मित जू में शनिवार से उनके जाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इसके लिए वन्यजीव चिकित्सकों की टीम तैयार है। सभी वन्यजीवों का मेडिकल और फिटनेस टेस्ट हो चुका है।


लखनऊ जू से मादा तेंदुआ (नन्दा), मादा बाघ (मैलानी), सेही एक जोड़ा, काले हिरन 7(4 नर व 3 मादा), जंगली बिल्ली 1(मादा), बारासिंघा 4 (2 नर 2 मादा), पाढ़ा 2(1 नर 1 मादा), सियार 2 (1 नर व 1 मादा), काकड़ 6 (3 नर व 3 मादा), रसल वाइपर 2 (1 नर व 1 मादा), अजगर 4 (2 नर 2 मादा), घड़ियाल 2 (1नर व 1 मादा) भेजे जाएंगे।

 
 
 

Comments


SHINOVATE OPC PVT. LTD.

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2020 by Bharat 24. Proudly created with Wix.com

bottom of page