top of page

कासगंज सिपाही हत्याकांड: एक लाख का इनामी बदमाश मोती सिंह मुठभेड़ में ढेर




कासगंज सिपाही हत्याकांड के मुख्य आरोपी और एक लाख के इनामी बदमाश मोती सिंह को यूपी पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है।  मुठभेड़ के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

इससे पहले थाना सिढ़पुरा, करतला रोड काली नदी के पास पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ था। फोटो से उसकी पहचान एक लाख के इनामी मोती, पुत्र हुब्बलाल, निवासी नगला धीमर, थाना सिढ़पुरा के रूप में हुई थी। बदमाश को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। 

बता दें कि मोती ही सिपाही देवेंद्र सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी था। 9 फरवरी की रात पुलिस टीम पर हमला कर सिपाही की हत्या की गई थी। और अन्य पुलिसकर्मी घायल हुआ था। 

 
 
 

Comments


SHINOVATE OPC PVT. LTD.

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2020 by Bharat 24. Proudly created with Wix.com

bottom of page