top of page

कौन है देश का नम्बर वन सीएम? लोगों ने बताई मन की बात




पीएम मोदी की तरह ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता भी बढ़ती जा रही है। एक सर्वे के अनुसार, सर्वाधिक देशवासियों ने योगी आदित्यनाथ को देश का नम्बर वन सीएम माना है।

देश में कोरोना महामारी और किसान आंदोलन को लेकर जारी घमासान के बीच एक 3-13 जनवरी के बीच इंडिया टुडे की ओर से कराए गए एक सर्वे के अनुसार, सर्वाधिक 25 प्रतिशत लोगों ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पसंद किया है।

इस सर्वे में देश के राज्यों में वहां की सरकार के साथ-साथ बेस्ट परफॉर्मिंग चीफ मिनिस्टर को लेकर सवाल किए गए थे। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जलवा देखा गया। 25 प्रतिशत लोगों का मानना है कि योगी आदित्यनाथ ने अन्य मुख्यमंत्रियों की तुलना में सबसे अच्छा काम कर रहे हैं।

इस मामले में दूसरे स्थान पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं। जिन्हें 14 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 8 प्रतिशत लोगों की पहली पसंद है। वह तीसरे स्थान पर है।

 
 
 

Comments


SHINOVATE OPC PVT. LTD.

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2020 by Bharat 24. Proudly created with Wix.com

bottom of page