top of page

ओह श्वेता यह तुमने क्या किया! जूम पर बातचीत लीक होने के बाद ट्विटर पर बस यही हल्ला



बैठे-बैठे न तो कोई मीटिंग हो सकती है न पढ़ाई तो इसके लिए तरीका खोजा गया वर्चुअल मीटिंग्‍स का। Zoom, Meet जैसे ऐप्‍स पर न सिर्फ स्‍टूडेंट्स और प्रफेशनल्‍स जुड़ते हैं, बल्कि ग्रुप कॉल्‍स भी होती हैं। ऑनलाइन क्‍लासेज भी इन्‍हीं प्‍लेटफॉर्म्‍स पर होने लगी हैं। एक तरफ जहां इनकी वजह से आप बिना घर से निकले सभी क्‍लासेज और मीटिंग्‍स अटेंड कर पाते हैं, वहीं सिक्के का दूसरा पहलू ऐसा है जैसा श्‍वेता अभी देख रही हैं। अब आप पूछेंगे कि ये श्‍वेता कौन हैं? श्‍वेता उस लड़की का नाम है जो जूम पर ऑनलाइन क्‍लास के दौरान माइक ऑन छोड़कर कॉल पर अपनी सहेली से बतिया रही थी।


श्‍वेता पर अब मीम्‍स की झड़ी

श्‍वेता और उनकी दोस्‍त राधिका के बीच की बातचीत उस वर्चुअल क्‍लास में मौजूद 111 और लोगों ने सुनी। लोग कहते रहे कि श्‍वेता तुम्‍हारा माइक ऑन है मगर श्‍वेता ने शायद आवाज बंद कर रखी थी। वो तो अपनी दोस्‍त को किसी लड़का-लड़की की रिलेशनशिप के बारे में बताने में बिजी थीं। उसी क्‍लास में शामिल किसी ने पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।अब श्‍वेता ट्विटर में टॉप पर ट्रेंड कर रहीं हैं। श्‍वेता के नाम पर मीम्‍स बन रहे हैं। श्‍वेता के साथ-साथ उस लड़के को लेकर भी खूब जोक्‍स बनाए जा रहे हैं जिसने अपनी लव लाइफ का कच्‍चा चिट्ठा श्‍वेता के आगे खोल दिया था।


श्‍वेता... तेरा माइक ऑन है


करीब 6-7 मिनट की इस जूम कॉल रिकॉर्डिंग में श्‍वेता अपनी सहेली को किसी लड़के के बारे में बता रही हैं। उस लड़के का किसी और लड़की से अफेयर था और उसने श्‍वेता पर भरोसा करके सबकुछ उसे बताया था। श्‍वेता ने अपनी दोस्‍त राधिका को फोन पर बताया मगर सारी बातें 111 लोग और सुन रहे थे। बीच में कई बार श्‍वेता के इन साथियों ने कहा भी कि 'श्‍वेता... माइक बंद कर ले... माइक ऑन है' मगर श्‍वेता शायद सुन नहीं पाईं।' अब जो बातचीत लिक हुई , आप खुद सुनिए...



 
 
 

Comments


SHINOVATE OPC PVT. LTD.

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2020 by Bharat 24. Proudly created with Wix.com

bottom of page