इंटरनेट सेंसेशन हुए भूरे बालों वाले चाचा ,WWE वाली फाइट देख लोग बोले यहां तो "पावरी"हो रही है
- bharat 24

- Feb 23, 2021
- 1 min read
श्वेता की गॉसिप्स के बाद आजकल आइंस्टीन लुक वाले चाचा इंटरनेट पर छाए हुए हैं। चौराहे पर हुए इस खूनी फाइट के वीडियो और मेमे खूब सुर्खियां बटोर रहे है। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में सोमवार को चाट के ग्राहक को लेकर भरे बाजार में दो पक्षों में जमकर उपद्रव देखने को मिला। चाट के लिए चले लाठी-डंडों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। बड़ौत कोतवाली शहर में ग्राहक को लेकर दो चाट विक्रेताओं ने बडौत के बाजार में एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे चलाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में ले लिया है। खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल लोगों को सीएचसी पर भर्ती कराया है।
दरअसल, बड़ौत शहर के आजाद मार्केट में हरेंद्र व आशु की नव दुर्गा व दुर्गा नाम से पासपास ही चाट की दुकान है। सोमवार को दोनों दुकानों के दुकानदारों में ग्राहक बुलाने को लेकर दो चाट विक्रेताओं में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि एक ग्राहक को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे, लोहे के सरिए चलने लगे। सरेआम बाजार में लाठी-डंडे चलने से भगदड़ मच गई। लोगों ने दुकानों में घुसकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और 8 लोगों को हिरासत में ले लिया और घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया।







Comments