top of page

अस्पताल में भीषण आग, 10 बच्चों की दर्दनाक मौत; 7 को बचाया गया


भंडारा: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एक अस्पताल के सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में आग (Fire in Hospital) लगने की वजह से दस बच्चों की मौत हो गई. आग शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि करीब 2:00 बजे लगी. हालांकि आग लगने के बाद 17 में से 7 बच्चों को बचा लिया गया.

जानकारी के अनुसार, सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में जिस वक्त आग लगी तब वहां कुल 17 नवजात बच्चे मौजूद थे. आग लगने की सूचना मिलने पर आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को फोन किया गया. लेकिन 10 बच्चों की आग में झुलसकर मौत हो गई. हालांकि बाद में 7 मासूमों को बचाने में कामयाबी भी मिली.

नवजात बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. लोग अस्पताल में आग कैसे लगी इसकी जांच की मांग कर रहे हैं. वहीं अन्य लोग इसे अस्पताल की लापरवाही करार दे रहे हैं.

 
 
 

Comments


SHINOVATE OPC PVT. LTD.

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2020 by Bharat 24. Proudly created with Wix.com

bottom of page