top of page

WB के जलपाईगुड़ी में भीषण सड़क हादसा, 13 की मौत, 18 घायल



West Bengal: 13 people lost their life in an accident in Dhupguri city of Jalpaiguri district: एक दुखद खबर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है और 18 लोग घायल हो गए हैं। यहां बोल्डर से लदा एक ट्रक एक निजी कार और मैजिक वैन पर पलट गया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक यहां बोल्डर से लदा एक ट्रक एक निजी कार और मैजिक वैन पर पलट गया, घायलों को जलपाईगुड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बताया जा रहा है ओवरलोडिंग की वजह से ट्रक का संतुलन बिगड़ा और ये हादसा घटित हुआ है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हादसों का दिन


जहां बंगाल में यह दर्दनाक हादसा कल हुआ. तो वहीं उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में मंगलवार सुबह विंध्याचल के रामगया घाट पर बड़ा हादसा हो गया। यहां यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई। इस दौरान यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद मल्लाहों ने पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य में जुट गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्टीमर की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया है। बताया जा रहा है कि छह यात्रियों को जिला अस्पताल मिर्जापुर में भर्ती कराया गया है, जबकि आठ लोगों को विंध्यालय में प्राथमिक इलाज दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि नाव पर 15 से 18 लोग सवार थे।


हादसे में पिता-पुत्र की मौत


तो वहीं गुजरात में सूरत के पलसाना तहसील के चलथान के निकट रेलवे ओवरब्रिज के नीचे जानलेवा हादसा हुआ। यहां दो बाइकों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हुई। ​जिसमें बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार सत्यम राजकुमार वर्मा को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने सत्यम के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है।

 
 
 

Comments


SHINOVATE OPC PVT. LTD.

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2020 by Bharat 24. Proudly created with Wix.com

bottom of page