top of page

Terrorist's Hideout Busted: जम्मू-कश्मीर के Anantnag में Security Forces ने बरामद किया गोला-बारूद



अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने कृष्णा ढाबा हमले की साजिश रचने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अनंतनाग में आतंकियों के ठिकाने का भंडाफोड़ (Terrorists Hideout Busted In Anantnag) किया है.

आतंकियों के ठिकाने से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया.

माना जा रहा है कि ये आतंकवादी जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में कोई बड़ा हमला करने की फिराक में थे. लेकिन सुरक्षाबलों ने इससे पहले ही आतंकियों के ठिकाने (Terrorists Hideout Busted In Kashmir) का पता लगा लिया. सुरक्षाबलों (Security Forces) ने मौके से 3 एके 56 राइफल, 2 चाइनीज पिस्टल, 2 ग्रेनेड, एक टेलीस्कोप, मैग्जीन और अन्य सामग्री बरामद की.

इससे पहले बीते शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के बारजुला इलाके में आतंकियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था. आतंकियों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं. इस हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2 जवान शहीद हो गए थे.


वहीं शुक्रवार सुबह जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल की थी. सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकियों को मार गिराया था. इस दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान भी शहीद हो गया था.

सुरक्षाबलों ने आतंकियों के पास से 1 पिस्टल और 2 एके-47 राइफल बरामद की थीं. शुक्रवार तड़के सुरक्षाबल और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान शोपियां जिले में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. इस बीच आतंकवादियों ने फायरिंग कर दी. जिसका सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया. फिर दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई. मुठभेड़ में 3 आतंकी मारे गए थे.

 
 
 

Comments


SHINOVATE OPC PVT. LTD.

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2020 by Bharat 24. Proudly created with Wix.com

bottom of page