top of page

Red Fort Violence का आरोपी सुखदेव सिंह चंडीगढ़ से गिरफ्तार, STF ला रही दिल्ली




नई दिल्ली: लाल क़िला हिंसा (Red Fort Violence) मामले में फरार चल रहे आरोपी सुखदेव सिंह (Sukhdev Singh) को दिल्ली क्राइम ब्रांच की स्पेशल टास्ट फोर्स ने चंडीगढ़ (Chandigarh) से गिरफ्तार कर लिया है. अब पुलिस उसे दिल्ली (Delhi Police) लेकर आ रही है. देर रात उनके यहां पहुंचने की उम्मीद है. 


पुलिस ने रखा था 50 हजार का इनाम


बताते चलें कि हिंसा के बाद से ही दिल्ली पुलिस आरोपी सुखदेव की तलाश कर रही थी. इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था. लेकिन इस सब के बावजूद पुलिस को उसे गिरफ्तार करने में 12 दिन का समय लग गया. वहीं पंजाबी सिंगर दीप सिद्धू (Deep Sidhu) अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है. और दिल्ली पुलिस की तीन टीमें आज भी हरियाणा में जगह-जगह छापेमारी कर उसकी तलाश कर रही हैं. 


पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा (Tractor Parade Violence) मामले में अब तक करीब 38 एफआईआर दर्ज कर करीब 126 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुके है. वहीं हिंसा में शामिल 70 से ज्यादा लोगों की तस्वीरें पुलिस ने साझा की हैं. जिनकी पहचान कर तलाश की जा रही है. इसके लिए हिंसा के दौरान की वीडियो और फुटेज की जांच भी की जा रही है.

 
 
 

Comments


SHINOVATE OPC PVT. LTD.

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2020 by Bharat 24. Proudly created with Wix.com

bottom of page