Kalyan Singh Health : कल्याण सिंह की सेहत पर PM मोदी का ट्वीट, अफवाहों पर लगाया विराम

Kalyan Singh Health Updates: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता रहे कल्याण सिंह (89 वर्ष) की सेहत को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, कल्याण सिंह की स्थिति में सुधार हुआ है। उनकी सभी महत्वपूर्ण अंग काम कर रहे हैं। इस बीच, उनके निधन की खबर आई, जो झूठी निकली। Kalyan Singh दो सप्ताह से अस्वस्थ हैं और उनका पीजीआई लखनऊ में इलाज चल रहा है। Kalyan Singh को पहले राजधानी लखनऊ के आरएमएल संस्थान में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में उन्हें पीजीआई में शिफ्ट कर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी Kalyan Singh की सेहत पर लगातार नजर रख रहे हैं। एक दिन पहले ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल जाकर कल्याण सिंह का हाल जाना था।
Kalyan Singh को लेकर पीएम मोदी ने किया ट्विट: कल्याण सिंह की सेहत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो ट्वीट किए। पहले ट्वीट में पीएम ने लिखा, देशभर में लोग कल्याण सिंह जी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। एक दिन पहले जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य लोग उनसे मिलने अस्पताल गए। मैंने अभी उनके पोते से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। वहीं अपने दूसरी ट्वीट में पीएम ने लिखा, यह बात मेरे दिल को छू गई कि जेपी नड्डाजी से बातचीत के दौरान कल्याण सिंहजी ने मुझे याद दिया। कल्याण सिंह जी के साथ मेरी बातचीत की कई यादें भी हैं। उनसे बात करना हमेशा सीखने का अनुभव रहा है।
Kalyan Singh की सेहत पर डॉक्टरों की रिपोर्ट: लखनऊ पीजीआई में कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी और नेफ्रोलॉजी विभाग ने प्रेस रिलीज कर बताया कि कल्याण सिंह क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी स्थिति बेहतर है। वह हेमोडायनामिक रूप से स्थिर हैं।






Comments