J-K: श्रीनगर में आतंकी हमला, अंधाधुंध फायरिंग, दो जवान शहीद
- bharat 24

- Feb 19, 2021
- 1 min read
Bharat24-Terrorerror attack in Jammu and Kashmir
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया है. बाराजुल्ला इलाके में आतंकियों ने शुक्रवार दोपहर पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी. इस फायरिंग में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. शहीद दोनों जवान, जम्मू-कश्मीर पुलिस के हैं. इलाके को घेर लिया गया और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
इससे पहले जम्मू कश्मीर में दो अलग-अलग जगहों, शोपियां और बलगाम में हुए एनकाउंटर में लश्कर के 3 आतंकवादी मारे गए हैं. आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिलने के बाद आर्मी ने ऑपरेशन चलाया और 2 जगह एनकाउंटर किये गए. ऑपरेशन में एसपीओ अल्ताफ अहमद शहीद भी हुए और एक जवान घायल हो गया.







Comments