Gold price Updated: सोना खरीदने का अच्छा मौका, हुआ सस्ता जाने ताजा भाव
- bharat 24

- Feb 7, 2021
- 3 min read
सोना खरीदारों के लिए अच्छी खबर है। बजट के बाद से लगातार सोने की कीमत में गिरावट का दर्ज की जा रही है। केंद्र सरकार ने जब से बजट में सोने औक चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया है तब से सोने की चमक लगातार फीकी पड़ती दिख रही है। बजट पेश होने के बाद से देश में सोने की कीमत में तकरीबन 5 फीसदी की कमी आ चुकी हैं। पिछले 5 दिनों में सोने की कीमत में करीब 2100 रुपये तक सस्ता हो गया है।
दिल्ली सर्राफा बाजार में पिछले शुक्रवार को सोने का बंद भाव 48844 रुपये प्रति 10 ग्राम था जबकि इस हफ्ते शुक्रवार को यह 46738 रुपये रह गया। इस तरह पूरे हफ्ते इसमें 2106 रुपये की गिरावट आई।
इस तरह पूरे हफ्ते में सोने की कीमत में तकरीबन 2100 रुपये की गिरावट आई है। अगर सोने के ऑल टाइम हाई रेट से तुलना करें तो गोल्ड 9120 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। पिछले साल अगस्त में सोना 56200 रुपये के भाव तक पहुंच गया था।
एक फरवरी से लगातार सोना सस्ता हो रहा है। इस कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार से कारोबारी हफ्ता के अंतिम दिन शुक्रवार को भी सोना सस्ता हुआ। अगर सोने के ऑल टाइम हाई रेट से तुलना करें तो गोल्ड 9120 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। पिछले साल अगस्त में सोना 56200 रुपये के भाव तक पहुंच गया था।
शुक्रवार को सोने की कीमत 163 रुपए की गिरावट के साथ 46,738 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुई। गुरुवार को सोना 322 रुपये घटकर 47,135 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पहले बुधवार को सोना 47,457 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। जबकि मंगलवार को सोना 47,619 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं सोमवार को यानी एक फरवरी जिस को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 48,182 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
हालांकि, चांदी की कीमत में शुक्रवार 530 रुपये की तेजी के साथ 67,483 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। वहीं गुरुवार को चांदी 972 रुपये गिरकर 67,170 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। चांदी की कीमत बुधवार को 68,142 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी। इससे पहले मंगलवार को चांदी 69,560 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी। जबकि एक फरवरी को चांदी 73,219 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी।
जानकारों की मानें तो वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट का असर भारतीय सर्राफा पर भी देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,810 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 26.71 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
गौरतलब है कि सोने की कीमत में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रहा है। सोना एक बार फिर से नरमी की ओर बढ़ रहा है। आलम ये है कि पिछले कुछ हफ्तों से सोने के भाव लगातार 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे बने हुए हैं। जबकि इस साल जनवरी के शुरुआत में सोने के भाव 51,660 तक पहुंच गए थे, लेकिन सोना अब 46,000 प्रति 10 ग्राम के नीचे पहुंच चुका है। यानी इस साल और इस महीने सोने की कीमत में तकरीबन 4000 रुपये तक की कमी आ चुकी है।
इतना ही नहीं सोना अपने उच्चतम भाव से 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम से काफी नीचे है। सोना गिरकर अपने उच्चतम स्तर से करीब 9000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त में 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर को छुआ था। 2020 में ही, सोने ने 25 फीसदी का रिटर्न दिया है।







Comments