top of page

Covid-19 वैक्सीन लगवाने के लिए ढूंढ रहे स्लॉट? ये वेबसाइट आएगी बड़े काम



भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए भी वैक्सीनेशन शुरू हो गई है। इसके लिए कोविन ऐप (CoWIN app) पर रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। हालांकि वैक्सीन की उपलब्धता सीमित होने के चलते रजिस्ट्रेशन के बाद भी लोगों को वैक्सीनेशन के ऑनलाइन स्लॉट्स नहीं मिल रहे। लोगों की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए हम एक ऐसी वेबसाइट के बारे में बता रहे हैं जो खाली स्लॉट के बारे में नोटिफिकेशन देगी।


यह वेबसाइट (Getjab.in) 18 से 45 की उम्र के लोगों को उनके इलाके में मौजूद स्लॉट की जानकारी ईमेल के जरिए देती है। फिलहाल यह वेबसाइट अपने शुरुआती दौर में नजर आती है। इसपर आपको सिर्फ स्लॉट नोटिफिकेशन (Co-WIN slot notifier) का रजिस्ट्रेशन पेज ही दिखाई देगा। यहां अपनी जानकारी दर्ज करने के बाद आप स्लॉट की जानकारी पा सकते हैं।


ऐसे पाएं वैक्सीन के खाली स्लॉट की जानकारी


- इसके लिए आपको अपने ब्राउजर में इस वेबसाइट Getjab.in पर जाना है।

- यहां आपको सिर्फ Co-WIN slot notifier दिखाई देगा।

- वेबसाइट पर दावा किया गया है कि आपकी कोई भी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं की जाएगी।

- नीचे आपके कुछ जरूरी जानकारी मांगी गई है।

- यहां अपना नाम, जिला और ईमेल अड्रेस डालें। चाहें तो मोबाइल नंबर भी दे सकते हैं।

- इसके बाद Get Notified ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

- आपको ईमेल के जरिए खाली स्लॉट की जानकारी दे दी जाएगी।

- हालांकि ध्यान रहे कि इसके लिए आपका वैकसीन के लिए रजिस्टर होने जरूरी है।


ऐसे करें Covid-19 वैकसीन के लिए रजिस्ट्रेशन


अगर आपकी उम्र भी 18 साल से ज्यादा है और अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो वैकसीन के लिए जरूर रजिस्टर करें। इसके लिए आपको CoWin वेबसाइट (https://selfregistration.cowin.gov.in/) पर जाना होगा। यहां आपसे मोबाइल नंबर मांगा जाएगा। मोबाइल नंबर डालकर Get OTP पर क्लिक करें। फोन नंबर वेरिफाई होने के बाद आपको फोटो आईडी प्रूफ, लिंग, जन्मतिथि जैसी जानकारी देनी होगी। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको ईमेल और फोन नंबर पर कन्फर्मेशन आ जाएगा। रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपको अपने इलाके के वैक्सीनेशन सेंटर पर अपॉइंटमेंट बुक करना होगा।

Comments


SHINOVATE OPC PVT. LTD.

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2020 by Bharat 24. Proudly created with Wix.com

bottom of page