top of page

Bharat24: भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या करने वाला संदिग्ध आतंकवादी जहूर अहमद गिरफ्तार



जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में पिछले साल तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या करने वाले संदिग्ध टीआरएफ (द रेसिस्टेंस फोर्स) के आतंकवादी जहूर अहमद राथर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राथर को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले से गिरफ्तार किया गया है।


कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने 12 और 13 फरवरी की रात को अनंतनाग के सांबा से टीआरएफ के आतंकवादी जहूर अहमद राथर उर्फ साहिल उर्फ खालिद को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि टीआरएफ लश्कर-ए-तैयबा का ही संगठन है, जिसे आईजीपी ने बना रखा है।


कश्मीर पुलिस के अधिकारी ने कहा कि राथर पिछले साल कुलगाम में तीन भाजपा कार्यकर्ताओं और दक्षिण कश्मीर जिले के फुर्रा में एक पुलिसकर्मी की हत्या में शामिल था।

कुलगाम के वाईके पोरा इलाके में पिछले साल 29 अक्तूबर को तीन बीजेपी के पदाधिकारियों, फिदा हुसैन , उमेर रशीद और उमर रमजान की हत्या कर दी गई थी।

 
 
 

Comments


SHINOVATE OPC PVT. LTD.

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2020 by Bharat 24. Proudly created with Wix.com

bottom of page