top of page

Bharat 24: TMC सांसद दिनेश त्रिवेदी ने राज्य सभा में किया इस्तीफे का ऐलान



नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद दिनेश त्रिवेदी (Dinesh Trivedi) ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को बड़ा झटका दिया है. दिनेश त्रिवेदी ने शुक्रवार को ने राज्य सभा में बजट सत्र में भाषण के दौरान इस्तीफे का ऐलान किया. बता दें कि दिनेश त्रिवेदी मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) सरकार में रेल मंत्री रह चुके हैं.

टीएमसी में घुट रहा था दम: दिनेश त्रिवेदी


दिनेश त्रिवेदी (Dinesh Trivedi) ने राज्य सभा में भाषण के दौरान कहा, 'जिस प्रकार से हिंसा हो रही है, मुझे यहां बैठे-बैठे बहुत अजीब लग रहा है. मुझसे ये देखा नहीं जा रहा है. हम करें तो क्या करें. हम एक जगह तक सीमित है. पार्टी के भी कुछ नियम होते हैं. इसलिए मुझे भी घुटन महसूस हो रही है. उधर अत्याचार हो रहा है. तो आज मेरे आत्मा की आवाज ये कह रही है कि यहां बैठे-बैठे अगर आप चुप रहो और कुछ नहीं कहो, उससे अच्छा है आप यहां से त्यागपत्र दो. मैं यहां घोषणा करता हूं कि मैं राज्यसभा से इस्तीफा दे रहा हूं.'

 
 
 

Comments


SHINOVATE OPC PVT. LTD.

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2020 by Bharat 24. Proudly created with Wix.com

bottom of page