top of page

19 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा गोधरा कांड का मुख्य आरोपी, 2002 से चल रहा था फरार



गोधरा कांड के 19 साल बाद इस मामले के आरोपी रफीक हुसैन भटुक को गोधरा शहर से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है. इस बारे मे ज्यादा जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि 51 वर्षीय रफीक हुसैन भटुक 2002 से भी फरार चल रहा था. बता दें कि 27 फरवरी 2002 को गुजरात के पंचमहल जेले के गोधरा स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में भीड़ ने आग लगा दी गई थी. इस घटना में 59 कारसेवकों की मौत हो गई थी.


19 सालों से फरार चल रहा था भटुक


पंचमहल की पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया कि 51 साल का रफीक हुसैन भटुक गोधरा कांड के आरोपियों के उस मुख्य समूह का हिस्सा था जो इस पूरी साजिश में शामिल थे. उन्होंने बताया कि भटुक पिछले 19 सालों से फरार था. एसपी ने आगे बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर, गोधरा पुलिस की एक टीम ने रविवार रात रेलवे स्टेशन के पास स्थित सिग्नल फालिया इलाके में एक घर पर छापा मारा था जहां से भटुक को गिरफ्तार किया गया था.


भटुक को गोधरा रेलवे पुलिस को सौंपा जाएगा


उन्होंने बताया कि हाल ही में पता चला था कि उसने अपना घर बदल लिया था और वह अपने परिवार से मिलने भी गया था.  कई बार उसे पकड़ने की कोशिश की गई लेकिन वह हर बार भाग निकलता था. अब हमारी टीमों ने उसे पकड़ने में कामयाबी हासिल की है. पाटिल ने कहा कि हम उसे आगे की जांच के लिए गोधरा रेलवे पुलिस को सौंप देंगे.

 
 
 

Comments


SHINOVATE OPC PVT. LTD.

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2020 by Bharat 24. Proudly created with Wix.com

bottom of page