100 KM दूर जमीन पर दुश्मन के ठिकाने ध्वस्त करेगा स्मार्ट अस्त्र
- bharat 24

- Jan 22, 2021
- 1 min read
सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (#एचएएल) ने गुरुवार को स्मार्ट एयरफील्ड विध्वंसक अस्त्र (#एसएएडब्ल्यू) का सफल परीक्षण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह स्मार्ट अस्त्र 100 किलोमीटर दूर से ही जमीन पर स्थित दुश्मन के बंकर और एयरफील्ड को नेस्तनाबूद कर देगा। एचएएल ने ओडिशा अपतटीय क्षेत्र में हॉक-आई विमान से इसका पहला परीक्षण किया है।
एचएएल के परीक्षण पायलट विंग कमांडर (अवकाशप्राप्त) पी अवस्थी और विंग कमांडर (अवकाशप्राप्त) एम पटेल ने स्मार्ट को विमान से दागा और इसने मिशन के सभी उद्देश्य पूरे कर लिए। इस संबंध में एचएएल के एक अधिकारी ने कहा कि यह #हॉकआई विमान से किया गया पहला परीक्षण था, इसने सटीक निशाना साधा तो परिणाम उम्मीद के अनुरूप मिले।
एचएएल ने एक बयान में कहा कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की अनुसंधान केंद्र इमारत (आरसीआई) द्वारा विकसित स्मार्ट अस्त्र को भारतीय हॉक-एमके 132 द्वारा दागा गया। टेलीमेट्री और ट्रैकिंग प्रणालियों ने परीक्षण के सफल होने की पुष्टि की। एचएएल के सीएमडी आर माधवन ने कहा कि डीआरडीओ और सीएसआईआर प्रयोगशालाओं द्वारा स्वदेश विकसित प्रणालियों तथा अस्त्रों के प्रामाणीकरण के लिए कंपनी के स्वामित्व वाले हॉक-आई प्लैटफॉर्म का व्यापक इस्तेमाल किया जा रहा है।







Comments